आधी रात को आए थे बदमाश! पत्नी की हत्या कर ले गए थे जेवर, पूर्व सैनिक बोला- न्याय न मिला तो

आधी रात को आए थे बदमाश! पत्नी की हत्या कर ले गए थे जेवर, पूर्व सैनिक बोला- न्याय न मिला तो


Last Updated:

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की हत्या का मामला एक साल बाद भी अनसुलझा बना हुआ है. इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार और पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. परिवार का कहना है कि इतने लंबे समय के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई ठोस खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. इसी के चलते पीड़ित परिवार ने प्रशासन को चेतावनी दी है.

Zoom

Bhind Fauji Wife Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की हत्या और लाखों रुपये की चोरी का मामला पिछले 11 महीनों से अनसुलझा बना हुआ है. इस सनसनीखेज वारदात के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इस घटना के समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी थी और लाखों की नकदी और जरूरी सामान लेकर फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू तो की, लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी और न ही घटना का खुलासा हो पाया है.

परिजनों ने उठाया सख्त कदम
मामले में देरी से नाराज परिजनों ने अब सख्त रुख अपना लिया है. परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्मदाह जैसा बड़ा कदम उठाएंगे. इस चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई
इस मामले को लेकर पूर्व सैनिकों में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि एक सैनिक के परिवार को न्याय दिलाने में इतनी देरी होना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने भी प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े लेवल पर आंदोलन करेंगे. गांव के लोगों के मुताबिक, इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. लगातार मांग के बावजूद पुलिस की कार्रवाई धीमी नजर आ रही है, जिससे लोगों में गुस्सा है. फिलहाल, पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. लेकिन परिवार और ग्रामीण अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link