सिवनी में 25 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना चोरी: 6 दिन बाद भी आरोपियों को नहीं ढूढ़ पाई पुलिस, बाहरी गिरोह पर चोरी की आशंका – Seoni News

सिवनी में 25 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना चोरी:  6 दिन बाद भी आरोपियों को नहीं ढूढ़ पाई पुलिस, बाहरी गिरोह पर चोरी की आशंका – Seoni News


6 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं ढूढ़ पाई है।

सिवनी जिले के बरघाट बस स्टैंड स्थित महाजन ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी का मामला अब भी अनसुलझा है। 4 अप्रैल की रात करीब एक करोड़ रुपये के गहनों की चोरी हुई थी, लेकिन छह दिन बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

.

10 सेकंड में वारदात कर फरार हुए चोर चोर दुकान से करीब 25 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 1 से 2 लाख रुपये नकद ले गए। यह पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से केवल 10 सेकंड में सोना-चांदी और नकदी से भरे दो बैग उठाए और मौके से फरार हो गए। चोरी से पहले उन्होंने दुकान और आसपास की गतिविधियों की कई बार रेकी की थी।

सीसीटीवी से नहीं मिला साफ सुराग पुलिस ने बरघाट से लेकर बालाघाट तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन फुटेज धुंधले होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई। अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा की और टीम को जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

बाहरी गिरोह पर चोरी की आशंका पुलिस ने सराफा व्यापारी दिलीप महाजन, दुकान के कर्मचारियों और आसपास के व्यापारियों के बयान दर्ज किए हैं। आशंका है कि आरोपियों ने पहले से पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। यह क्षेत्र बस स्टैंड होने के कारण हमेशा व्यस्त रहता है, खासकर साप्ताहिक बाजार के दिन यहां काफी भीड़ होती है। इसके बावजूद चोरों का आसानी से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस को संदेह है कि इस चोरी के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ हो सकता है, जिसने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच जारी है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वीडियो-10 सेकेंड में 80 लाख के गहने भरे बैग पार:कार का दरवाजा खोलकर बदमाश ने उठाया और ले उड़ा

सिवनी जिले के बरघाट नगर में एक सराफा व्यवसायी के साथ करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। बदमाशों ने जेवर से भरे दो बैग को कार से पार कर दिया।

यह वारदात उस समय हुई जब सराफा कारोबारी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। पूरी घटना महज 10 सेकेंड में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link