Last Updated:
2026 Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट ने नए डिजाइन और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ एंट्री मारी है, लेकिन क्या ये पहले से हिट Hyundai Creta को टक्कर दे पाएगी? दोनों SUVs कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज में अलग-अलग ताकत रखती हैं. अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये तुलना आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी. जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन.
2026 Volkswagen Taigun और Hyundai Creta में किसे खरीदें.
2026 Volkswagen Taigun और Hyundai Creta दोनों मिड-साइज SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर देते हैं. Taigun का 2026 फेसलिफ्ट हाल ही में अनवील हुआ है, जिसमें नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है. Creta पहले से ही मार्केट में पॉपुलर है, जिसमें फीचर-लोडेड इंटीरियर और मल्टीपल इंजन ऑप्शन्स हैं.
कीमत की बात करें, तो Taigun की शुरुआत लगभग ₹11.42 लाख से ₹19.19 लाख तक हो सकती है. वहीं, Creta को ₹10.79 लाख से ₹20.20 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. शुरुआती कीमत की बात करें, तो टाइगुन थोड़ी महंगा पड़ सकती है, लेकिन Creta ज्यादा वेरिएंट्स ऑफर करती है. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
टाइगुन फेसलिफ्ट नए LED लाइट बार, अपडेटेड फ्रंट बंपर और मॉडर्न लुक के साथ आती है. Creta बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन वाली है, जिसमें पैरामीट्रिक ज्वेल, LED DRLs और मस्कुलर स्टाइलिंग है. Taigun स्पोर्टियर लगती है, जबकि Creta फैमिली-फ्रेंडली और स्टाइलिश है. केबिन की बात करें, तो टाइगुन में 10-इंच डिजिटल कॉकपिट, पैनोरमिक सनरूफ, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर मैटेरियल्स हैं. Creta में बड़ी टचस्क्रीन, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और ज्यादा स्पेस मिलता है. Creta का केबिन ज्यादा लग्जरियस फील देता है, जबकि टाइगुन ड्राइविंग फोकस्ड है.
फीचर्स और सेफ्टी
दोनों में पैनोरमिक सनरूफ, वॉइस कमांड, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड टेक हैं. क्रेटा में लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सेफ्टी और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं. टाइगुन में IDA वॉइस कमांड और कस्टमाइजेबल डिजिटल क्लस्टर हैं. टाइगुन की 5-स्टार GNCAP रेटिंग मजबूत पॉइंट है, जिसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. Creta में भी 6 एयरबैग्स हैं. Taigun सेफ्टी में आगे है.
इंजन और माइलेज
टाइगुन में 1.0 लीटर TSI (115 PS, 178 Nm) और 1.5 लीटर TSI (150 PS, 250 Nm) टर्बो-पेट्रोल इंजन हैं. 1.0 लीटर अब 8-स्पीड AT के साथ बेहतर एफिशिएंसी देता है. ARAI के मुताबिक माइलेज 18-19.89 kmpl तक है. Creta में 1.5 लीटर NA पेट्रोल (113 PS), 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5 लीटर डीजल (116 PS) इंजन ऑप्शन हैं. माइलेज 17.4-21.8 kmpl के आसपास है. Creta में डीजल ऑप्शन का फायदा है, जबकि Taigun प्योर पेट्रोल ड्राइविंग एन्जॉयमेंट देती है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें