बालाघाट में ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई: मरार माली समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई:  मरार माली समाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के सरेखा चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर सामाजिक लोगों ने माल्यार्पण किया। जयंती समारोह समिति ने आंबेडकर चौक से सरेखा चौक तक एक बाइक रैली निकाली। रैली से पहले समिति पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौक पर झंडावंदन कर बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया। मरार माली समाज के अध्यक्ष रमेश पंचे ने बताया कि ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती उनके जीवन समर्पण, त्याग और तपस्या की थीम पर मनाई जा रही है। सरेखा चौक पर प्रतिमा माल्यार्पण के बाद महात्मा फुले चौक से रैली निकाली गई। यह रैली हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक, महावीर चौक, राजघाट चौक, काली पुतली होते हुए आंबेडकर चौक से रानी अवंतीबाई चौक पहुंची, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। रानी अवंतीबाई चौक पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना में ज्योतिबा फुले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ काम किया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर शिक्षा और समाज की उन्नति के लिए कार्य किया। उन्होंने ऐसे समय में शिक्षा की अलख जगाई, जब लड़कियों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था। ज्योतिबा राव फुले के जयंती कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें…



Source link