उमरिया में शादी का सीजन शुरू होते ही रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां एक ओर मई में अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहूर्त पर बड़ी संख्या में शादियां तय हैं, वहीं सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। शादियों में बढ़ी सिलेंडर की डिमांड मई महीने में बड़ी संख्या में शादियां होने वाली हैं। जिले के मैरिज गार्डन पहले से ही बुक हैं और लोग घरों में भी तैयारियां कर रहे हैं। आमतौर पर एक शादी वाले घर में खाना बनाने और मेहमानों की व्यवस्था के लिए करीब 8 से 10 सिलेंडरों की जरूरत होती है। ऐसे में सीमित उपलब्धता लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। लोग बोले-5 सिलेंडर की जरुरत, 35 दिन में मिल रहा दूसरा 7 मई को शादी वाले विकास ने बताया कि उन्होंने अभी एक सिलेंडर लिया है, लेकिन अगले सिलेंडर को लेकर चिंता बनी हुई है। पड़ोसियों से भी मदद नहीं मिल पा रही है। वहीं, धतुरा निवासी राहुल ने बताया कि उनकी शादी 20 मई को है और उन्हें कम से कम पांच सिलेंडर चाहिए, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारी बोले-जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह के अनुसार, अब सिलेंडर 35 दिन के अंतराल पर ही दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, जबकि स्थानीय लोग लगातार इसकी कमी की शिकायत कर रहे हैं। सिलेंडर की कमी के चलते शादी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से भोजन व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है, जिससे उनकी खुशियों पर असर पड़ रहा है।
Source link