सागर के रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिला है। शव होने की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर प्रवेश द्वार के पास परिसर में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। शव देख लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दी। शव के पंचनामा कार्रवाई को लेकर जीआरपी और कैंट के बीच असमंजस की स्थिति बनी। दोनों पुलिस के बीच बातचीत के बाद कैंट पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बीमारी के चलते मृतक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Source link