मध्य प्रदेश के कांग्रेस के सीनियर लीडर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का लहार में मैरिज गार्डन लालसिंह पैलेस की बाउंड्रीबॉल को लेकर चला आ रहा विवाद अब थम गया है। कारण यह है कि नगर पालिका द्वारा सरकारी जगह में बाउंड्रीबॉल बनाए जाने को लेकर नोटिस दिया था। इस मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने नये बस स्टैंड के पास िस्थत लालसिंह पैलेस मैरिज गार्डन की मुख्य बाउंड्रीवॉल को तुडवाते हुए करीब साढ़े तीन फीट पीछे बना ली है। गौरतलब हैकि करीब आठ माह पहले लहार नगर पालिका के सीएमओ रमाशंकर शर्मा द्वारा लालसिंह पैलेस की बाउंड्रीबॉल सरकारी रास्ते में होने को लेकर राजस्व विभाग को पत्र लिखा था। जिस पर राजस्व विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा नापतोल की गई थी। इस पर कुछ फुट सरकारी जमीन पर लालसिंह पैलेस की बाउंड्रीबॉल होने की पुष्टि राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई थी। इस मामले में नगर पालिका लगातार सख्त बनी हुई थी। नगर पालिका के अधिकारी इस बाउंड्रीबॉल को तुड़े जाने को लेकर लगातार पत्र व्यवहार करती आ रही थी। पिछले 6 अप्रेल को नगर पालिका लहार द्वारा बाउंड्रीबॉल तोड़े जाने को लेकर नोटिस पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के भाई रामेंद्र सिंह व उनके पुत्र अमित प्रताप सिंह को दिया था। इस नोटिस की अविधि आज रविवार को पूरा होने जा रही थी। नगर पालिका द्वारा बाउंड्रीवॉल पीछे न करने पर तोड़ने की तैयारी कर रहा था। राजस्व विभाग से लेकर पुलिस टीम भी तैयार कर ली गई थी। नगर पालिका बाउंड्रीवॉल तोड़ने आए। इससे पहले ही शनिवार को डॉ गोविंद सिंह के परिवारजनों ने मुख्य बाउड्रीबॉल के पीछे दूसरी बाउंड्रीबॉल बनावा ली। आज रविवार को उन्होंने आगे की बाउंड्रीवॉल को तोड़ना शुरू कर दिया था। दोपहर तक आधा हिस्सा तोड़ दिया था। करीब आठ माह पहले राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई नपती का दृश्य
कोठी को लेकर चला आ रहा विवाद
लहार के पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह की कोठी का विवाद पिछले डेढ़ साल से चला आ रहा है। उनके परिवार जनों के नाम िसथ्त लहार की कोठी के अंदर सरकारी जमीन होने के आरोप लगते आ रहे है। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने पिछले दिनों सरकार के खिलाफ एक धरना प्रदर्शन किया था जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की कोठी के अंदर से दलित का सरकारी रास्ता होने का आरोप लगाते हुए तोड़े जाने की मांग की थी। हालांकि इस मामले में अभी मंथन चल रहा है।
Source link