Last Updated:
Top Schools in Chhatarpur: अगर आप छतरपुर जिले में अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको जिले के वह टॉप 5 स्कूल बताने जा रहे हैं, जहां पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन पा सकते हैं. चलिए आपको छतरपुर जिले के टॉप 5 स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं.
छतरपुर जिले के स्कूलों में साल 2026-27 सेशन के लिए एडमिशन का दौर शुरू हो गया है. ऐसे में बच्चों के पैरेंट्स स्कूल में एडमिशन को लेकर कन्फ्यूज़्ड रहते हैं कि वह अपने बच्चे को किस स्कूल में एडमिशन दिलाएं ताकि उनके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो सके.
इसलिए आज हम आपको छतरपुर जिले के वो टॉप 5 स्कूल, बताने जा रहे हैं जहां आप अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं. यहां बच्चों को इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने और सामाजिक मेलजोल के साथ-साथ नए दोस्त बनाते हुए नए कौशल सीखने का एक अनूठा अवसर मिलता है. हालांकि, बच्चों के ज्यादातर परिजनों को पता नहीं होता है कि उनके बच्चे के करियर को उड़ान देने के लिए कौन सा स्कूल सही रहेगा, जहां से पढ़कर उनके बच्चे का भविष्य उज्जवल हो जाए. तो चलिए आपको बताते हैं छतरपुर के वो टॉप 5 स्कूल…
छतरपुर के टॉप 5 स्कूल की बात करें तो उसमें केंद्रीय विद्यालय सबसे पहले आता है. छतरपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पहली से 12वीं कक्षा तक के एडमिशन होते हैं. केंद्रीय विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सीबीएससी बोर्ड में होती है. इस स्कूल में सरकारी कर्मचारियों के बच्चे सबसे ज्यादा एडमिशन लेते हैं. हालांकि, गरीब से लेकर अमीर वर्ग तक के बच्चों का एडमिशन भी होता है. बता दें, इसमें पहली कक्षा में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है, जिसमें कैटेगरीवाइज वरीयता मिलती है. जैसे कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले एडमिशन दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा छतरपुर के नौगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करे और यहां से पढ़कर अपना बेस मजबूत कर भविष्य में बड़ा अधिकारी बने तो फिर इस स्कूल में आप अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं.
हालांकि, इस स्कूल में एडमिशन पाने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव में एडमिशन के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा होती है. इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं, कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए हर साल आवेदन लेती है.
छतरपुर के नौगांव रोड स्थित क्रिश्चियन इंग्लिश कॉलेज जो ICSE और ISC बोर्ड से संबंधित है. यहां आप अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं. फिलहाल अभी नर्सरी क्लास से लेकर 9वीं और 11वीं क्लास के एडमिशन जारी हैं. इस स्कूल के नर्सरी क्लास की फीस की बात करें तो आपको हर महीने 1640 रुपए फीस पे करने होगी. हाल ही में इस स्कूल के छात्र ध्रुव वर्मा ने जेईई-मेन 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की थी.
अब बात करते हैं छतरपुर जिले के खजुराहो पन्ना रोड स्थित सीबीएससी एफिलिएटेड डेल्ही पब्लिक स्कूल (डीपीएस)स्कूल की जहां ज्यादातर एलीट क्लास फैमिली के बच्चे ही एडमिशन ले पाते हैं. क्योंकि यहां के स्कूल की फीस हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता है. हालांकि, यहां बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ हर तरह की एक्टिविटी भी कराई जाती है, ताकि उनके शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी हो सके. बता दें, डीपीएस स्कूल नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक है. यहां आकर आप एक बार विजिट कर फीस से लेकर अपने सभी सवालों का जवाब ले सकते हैं.
अब बात करते हैं छतरपुर जिले के सागर रोड(चौका गांव) स्थित सीबीएससी एफिलिएटेड एडिफाई स्कूल की जहां ज्यादातर एलीट क्लास फैमिली के बच्चे ही एडमिशन ले पाते हैं. क्योंकि यहां के स्कूल की फीस हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता है. हालांकि, यहां बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ हर तरह की एक्टिविटी भी कराई जाती है ताकि उनके शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी हो सके. यहां एडमिशन पाने के लिए एक छोटा सा टेस्ट होता है. हालांकि, नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चों की स्ट्रीमिंग ही करनी होती है. बता दें, डीपीएस स्कूल नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक है. यहां आकर एक बार विजिट कर फीस से लेकर अपने सभी सवालों का जवाब ले सकते हैं.