टोल बचाने रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रक-डंपर: नर्मदा पुल के पास अचानक कट मारने से हादसे का खतरा; शॉर्टकट से राजस्व को नुकसान – narmadapuram (hoshangabad) News

टोल बचाने रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रक-डंपर:  नर्मदा पुल के पास अचानक कट मारने से हादसे का खतरा; शॉर्टकट से राजस्व को नुकसान – narmadapuram (hoshangabad) News




औबेदुल्लागंज-बैतूल हाईवे स्थित नर्मदा पुल के पास ट्रक, डंपर चालक ‘शॉर्टकट’ रास्ता अपना रहे हैं। हाईवे पर अचानक रॉन्ग साइड (नियम विरुद्ध) तरह से गाड़ी निकालने से खुद के साथ लोगों की जान खतरे में डाल रहे। ड्राइवर बुधवाडा टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए यह शॉर्ट कट रास्ता अपना रहे हैं, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। रॉन्ग साइड से डंपर पार कराने से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, साथ ही आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। नर्मदापुरम से भोपाल जाते समय नर्मदा नदी के पुल से डेढ़ किमी दूर टोल बूथ है। टोल बूथ पर होने के बाद ही भोपाल से बैतूल जाने वाली सड़क पर आया जा सकता है। टोल पार करने से ड्राइवरों को टैक्स देना पड़ेगा। इसलिए ड्राइवर नियम विरुद्ध तरह से सड़क पार कर रहे हैं। अचानक इस तरह सड़क पार करने से दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का जोखिम बना रहता है।



Source link