बुमराह को किसकी नजर लग गई, यॉर्कर किंग का तिलिस्म खत्म, नहीं ले पा रहे विकेट

बुमराह को किसकी नजर लग गई, यॉर्कर किंग का तिलिस्म खत्म, नहीं ले पा रहे विकेट


होमखेलक्रिकेट

बुमराह को किसकी नजर लग गई, यॉर्कर किंग का तिलिस्म खत्म, नहीं ले पा रहे विकेट

Last Updated:

Jasprit Bumrah failed to take wicket: यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार चौथे मैच में विकेट नहीं ले पाए. बुमराह को विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए देख फैंस भी काफी हैरान हैं. बुमराह के विकेट नहीं लेने से मुंबई परेशानियां भी बढ़ गई है.

Zoom

जसप्रीत बुमराह को लगातार चौथे मैच में नहीं मिला विकेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बल्लेबाज के लिए काल माने जाते हैं. उनकी सटीक गेंदबाजी के कारण उन्हें यॉर्कर किंग कहा जाता है. बुमराह जब भी गेंद अपनी हाथ में ले लेते हैं तो विकेट की गारंटी मानी जाती है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मानों उन्हें किसी की नजर लग गई है. मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ तेज गेंदबाज इस सीजन विकेट के लिए तरस रहा है.

बुमराह जब से आईपीएल में खेल रहे हैं शायद ही ऐसा देखने को मिला है कि उन्हें लगातार चार मैचों में विकेट नहीं मिला हो. आईपीएल 2026 में बुमराह अपना चौथा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर उतरे. इस मैच में बुमराह ने विकेट के लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. मैच में बुमराह ने चार ओवर की गेंदबाजी में जिसमें उन्होंने 35 रन खर्च किए.

पहले तीन मैच में भी बुमराह को नहीं मिला

आरसीबी के खिलाफ टक्कर से पहले बुमराह को पहले तीन मैचों में भी विकेट नहीं मिला. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरी थी. इस मैच में बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए चार ओवर की गेंदबाजी की जिसमें, 35 खर्चकर भी उन्हें विकेट नहीं मिल पाया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुमराह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 21 दिए, लेकिन यहां भी उन्हें विकेट नहीं मिला.

मुंबई के लिए तीसरे मैच में बुमराह ने राजस्थान के खिलाफ तीन ओवर की गेंदबाजी की और 32 रन दे दिए, लेकिन विकेट नहीं ले पाए. इसी वजह से ये कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 में बुमराह का तिलिस्म खत्म हो रहा है. क्योंकि बुमराह के विकेट नहीं ले पाने से मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है.

आईपीएल शानदार है बुमराह का करियर

वहीं, आईपीएल में बुमराह के करियर की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा है. बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद वह इसी टीम के साथ हैं. उनके अबतक के करियर की बात करें तो वह 149 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 183 विकेट दर्ज है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट लेने का है. बुमराह ने आईपीएल में 2 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link