MP IAS Transfer List | Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh Government Transfers 10 IAS Officers | मनीष रस्तोगी को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार, दो आईपीएस भी बदले

MP IAS Transfer List | Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh Government Transfers 10 IAS Officers | मनीष रस्तोगी को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार, दो आईपीएस भी बदले


  • उप सचिव श्रीकांत बनोठ को कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक का दायित्व सौंपा गया
  • दो आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी, अरविंद सक्सेना प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त बने

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 08:26 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल (एआईजीलीए) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने 10 आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तीन दिन पहले बदले गए भोपाल नगर आयुक्त बी विजय दत्ता को उप सचिव के साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का उपसचिव बनाया गया है। 

सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। अपर सचिव डॉ. श्रीकांत पांडे को राजस्व विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार उप सचिव श्रीकांत बनोठ को कृषि उद्योग विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

अफसरों के तबादले की सूची 

  • उप सचिव जगदीश चन्द्र जटिया को महिला एवं बाल विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया।
  • राजस्व विभाग के उप सचिव भास्कर लक्षकार को प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम तथा संचालक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम बनाया गया।
  • उप सचिव छोटे सिंह को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग दिया गया है।  
  • दीपक कुमार सक्सेना उप सचिव मध्यप्रदेश को ऊर्जा विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
  • बसंत कुर्रे उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को संचालक भोपाल गैस श्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) भोपाल के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को उच्च शिक्षा विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है। 
  • बी विजय दत्ता उप सचिव मध्यप्रदेश को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग दिया गया है। 
  • नगरीय प्रशासन, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के प्रमुख सलाहकार गिरीश शर्मा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक पद पर पदस्थ किया गया।
  • आईपीएस महेंद्र सिंह सिकरवार अपर परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल लाया गया है।
  • आईपीएस अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस उप महानिरीक्षक होशंगाबाद रेंज को अपर परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है। 



Source link