- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- 5 New Infected Including 2 Sons Of RMP Doctor Found; 2 More Were Involved In Morena Investigation And 3 In Gwalior Antigen Test
मुरैना17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
जिले में रविवार को 5 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें गांधी कॉलोनी में रहने वाले डॉ. जेपी जैन की पत्नी, 2 बेटों सहित 5 लोग शामिल हैं। इनमें एक 12 साल का बच्चा भी है। कुल 5 संक्रमित मिलने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 हजार 684 पर पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार शहर की गांधी कॉलोनी निवासी डॉ. जेपी जैन 3 दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद परिवार के सैंपल हुए तो इनके बेटे रौमिल की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई। वहीं इनके ही परिवार की हिना जैन तथा डॉ. निखिल जैन की रिपोर्ट ग्वालियर जेएएच में हुई एंटीजन जांच में संक्रमित आई है। इसके अलावा नरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जींगनी का भी सेंपल सीधे ग्वालियर हुआ है, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जीआरएमसी से आई रिपोर्ट में मानव (12) पुत्र हितेंद्र सिकरवार भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 6 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद रिकवर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2589 पर पहुंच गई है।