गुना में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा: बदमाशों ने महिला के मुंह पर मारे चांटे और मुक्के; एक लाख नगदी और गहने ले गए – Guna News

गुना में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा:  बदमाशों ने महिला के मुंह पर मारे चांटे और मुक्के; एक लाख नगदी और गहने ले गए – Guna News




गुना के मृगवास इलाके में बुजुर्ग दंपती के साथ लूट का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाया और नगदी, गहने लूट ले गए। बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट भी की। जिससे महिला के मुंह में काफी सूजन आ गई। मृगवास इलाके के बकान्या गांव में रहने वाले वैंकट दास बैरागी खेती किसानी करते हैं। वह अपनी पत्नी मांगी बाई के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए थे। जिसके बाद डेढ़ बजे के बीच अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उन्होंने बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोनों से जमकर मारपीट की। महिला को भी मुंह पर थप्पड़ और घूसे मारे गए। बदमाश इस दौरान एक लाख नगदी और सोने चांदी के गहने और बाहर खड़ी कार की चाबी भी ले गए। कुछ दिन पहले बुजुर्ग दंपती द्वारा रोड स्थित कृषि भूमि प्लॉट का विक्रय किया था। प्लॉट से दंपती को लगभग 6 लाख मिले थे। नकाबपोश बदमाशों द्वारा बुजुर्ग दंपति से उक्त प्लाट की राशि के बारे में बार-बार पूछताछ की गई। बदमाश पूछते रहे कि प्लॉट बेचने से मिले पैसे कहां हैं। हालांकि, दंपती ने नहीं बताया। दंपती ने कहा कि केवल एक लाख नगदी उनके पास हैं।
इस पर भी नकाबपोश बदमाशों को विश्वास नहीं हुआ तो दंपति के मोबाइल में उक्त रकम का मैसेज चेक किया गया। दंपति के घर बाहर एक कार खड़ी थी, उसकी चाबी भी नकाबपोश बदमाश ले आए थे। नकाबपोश बदमाश बाहर का गेट खोलकर और बाहर का गेट में वापस ताला लगाकर फरार हो गए। दंपती ने जैसे-तैसे अपने हाथ और मुंह को खोला। रात को छत पर जाकर जोर-जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद ग्रामीण जमा हुए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह खुद SP हितिका वासल मौके पर पहुंची और जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। दो DSP के नेतृत्व में पुलिस की टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link