मुझे भूत दिखता है! तंत्र-मंत्र के शक में दोस्त को मार डाला, इंदौर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

मुझे भूत दिखता है! तंत्र-मंत्र के शक में दोस्त को मार डाला, इंदौर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा


Last Updated:

Indore Murder Case: इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में दो दिन पहले एक खुले मैदान में खून से सना अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की. मामले में तीन आरोपी पकड़े गए. पुलिस पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूला और मर्डर की चौंकाने वाली वजह बताई.

Zoom

इंदौर में हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदोर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया है. राजेंद्र नगर से अंधविश्वास का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है. भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र के शक में एक युवक ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब उन्होंने वारदात की वजह बताई तो सभी चौंक गए.

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में दो दिन पहले एक खुले मैदान में खून से सना अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव के चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी. जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल से बिना सिम कार्ड वाले दो कीपैड मोबाइल फोन मिले थे. ये मोबाइल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग साबित हुए. पुलिस ने मोबाइल की साइबर सेल से जांच कराई.

मोबाइल से पकड़ में आए आरोपी
साइबर सेल की मदद से मोबाइल डेटा खंगालने पर मृतक की पहचान सागर निवासी गोलू उर्फ कृष्ण कुमार अहिरवार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया. विकास के दो साथियों भूरा और कृष्णा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विकास को भ्रम हो गया था कि गोलू ने उस पर तंत्र-मंत्र कर दिया है, जिसके कारण उसे भूत दिखाई देते थे और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ रही थी.

तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
पुलिस के अनुसार, वहीं, घटना वाली शाम सभी मजदूर शराब पीने के लिए एक मैदान में बैठे थे. तभी विकास ने इसी बात को लेकर गोलू से विवाद शुरू कर दिया. गुस्से और डर के चलते विकास ने पास पड़ी ईंट से गोलू के सिर पर हमला कर दिया और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया. डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फिलहाल वे पुलिस रिमांड पर हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link