श्योपुर में युवती की शिकायत पर अपहरण-रेप केस दर्ज: बोली- आरोपी चाकू दिखाकर ले गया, ग्वालियर-दिल्ली-जयपुर में रखा – Sheopur News

श्योपुर में युवती की शिकायत पर अपहरण-रेप केस दर्ज:  बोली- आरोपी चाकू दिखाकर ले गया, ग्वालियर-दिल्ली-जयपुर में रखा – Sheopur News




श्योपुर के कोतवाली इलाके में एक युवती को अगवा करने और उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी समीर सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 23 साल की युवती 5 मार्च 2026 को घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चाकू दिखाकर ले गया साथ 13 अप्रैल को युवती ने खुद थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि रास्ते में उसे मोहल्ले का ही समीर सिसोदिया मिला, जो उसे चाकू दिखाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। दिल्ली और जयपुर में रखा आरोपी युवती को पहले ग्वालियर, फिर दिल्ली और आखिर में जयपुर ले गया। वहां उसने युवती की मर्जी के खिलाफ कई बार उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 10 दिन पहले मौका मिलते ही युवती जयपुर से भाग निकली और बस पकड़कर श्योपुर वापस आ गई। पुलिस ने दर्ज किया केस घर लौटकर युवती ने परिजनों को सब बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर कमलेंद्र सिंह कुशवाह मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link