भैंसों के तबेले से 77 हजार की अवैध शराब मिली: पन्ना में एक आरोपी गिरफ्तार, सिमरिया में कार्रवाई, केस दर्ज – Panna News

भैंसों के तबेले से 77 हजार की अवैध शराब मिली:  पन्ना में एक आरोपी गिरफ्तार, सिमरिया में कार्रवाई, केस दर्ज – Panna News




पन्ना जिले की सिमरिया पुलिस ने सोमवार को ग्राम पुरैना में दबिश देकर एक घर के बाड़े से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने भैंसों के तबेले में छिपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तबेले में छिपा रखा था शराब का जखीरा थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरैना में भैंसों के बाड़े के भीतर बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 19 वर्षीय अनुज यादव को पकड़ा, जबकि उसका एक अन्य साथी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। 77 हजार से अधिक की शराब बरामद बाड़े की तलाशी के दौरान पुलिस को 65.7 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी कुल बाजार कीमत 77,524 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक योगेंद्र गायकवाड़ सहित थाने का अन्य बल शामिल रहा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Source link