Last Updated:
Mumbai Indians Next Match Will Jacks News: मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आईपीएल 2026 में हार पर हार झेल रही इस टीम से जल्द ही इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स जुड़ने वाले हैं. विल जैक्स के टीम में शामिल होना मुंबई की टीम को मजबूती देगा. इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर है. वहीं, जैक्स गेंदबाजी करते हुए भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर देते हैं.
टीम से जल्द जुड़ेंगे विल जैक्स.
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस की टीम 16 अप्रैल को आईपीएल 2026 के अपने अगले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने पर होंगी. मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. 5 बार की चैंपियन टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेल रही 5 बार की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत को धमाकेदार की, लेकिन इसके बाद वह जीत की पटरी से उतर चुकी है. अगले 3 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसे मैनेजमेंट और फैंस दोनों को टेंशन में ला दिया. ऐसे में सीजन के आने वाले मैच उनके लिए काफी अहम हो गए हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर आई है कि इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर विल जैक्स जल्द ही टीम से जुड़ेंगे.
टीम से कब जुड़ेंगे विल जैक्स?
विल जैक्स इसी हफ्ते के आखिर में भारत आएंगे और मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे. यानी 16 अप्रैल को टीम के होने वाले मुकाबले के लिए वह उपलब्धि नहीं रहेंगे. हालांकि, टीम को उनके शामिल होने से मजबूती मिलने की उम्मीद है. जैक्स गेंद और बल्ले दोनों से एमआई के लिए कारगर साबित हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के लिए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
टीम से जल्द जुड़ेंगे विल जैक्स.
बता दें कि जैक्स अपने इंटरनेशनल शेड्यूल की वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस टीम से नहीं जुड़ पाए थे. जैक्स एशेज टूर के बाद विल जैक्स ने अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज में 5 में से 4 मैच खेले थे. इसके बाद वह श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड टीम में खेले और 2026 T20 वर्ल्ड कप में भी शामिल थे. T20 वर्ल्ड कप में जैक्स ने शानदार बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट भी लिए.
विल जैक्स निभा सकते हैं अहम भूमिका
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने विल जैक्स के टीम में वापस आने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह बहुत जल्द यहां होंगे. फिटनेस की दिक्कतों के बारे में आपके कहने पर मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता. हमारी टीम में 20 से ज़्यादा खिलाड़ी हैं जो अभी यहां नहीं हैं, लेकिन जैक्स जल्द ही यहां होंगे.’ पोलार्ड का मानना है कि विल जैक्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर होना मुंबई को वह बैलेंस दे सकता है, जिसकी कमी शुरुआती मैचों में खली है. मुंबई को बीच के ओवरों में मैच पर नियंत्रण रखने में मुश्किल हो रही है. जैक्स अपनी गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी से इस समस्या को दूर कर सकते हैं.
हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या की कप्तानी सवालों के घेरे में है. एमआई कप्तान के अब तक लिए गए ऑन-फील्ड फैसलों की कड़ी आलोचना हो रही है. टीम में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद मुंबई का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. मुंबई को उम्मीद होगी कि आने वाले मुकाबलों में वह जीत की पटरी पर लौटे. मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना घरेलू मैच खेलेगी, जिसे जीतना उसकी फॉर्म को देखते हुए लिए आसान काम नहीं होगा. पंजाब की टीम जबरदस्त लय में है. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है, जबकि एक बारिश के कारण रद्द हो गया था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें