उमरिया जिले के भरौला में मिर्च मसाला ढाबा के पास एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह सभी यात्री कटनी जिले से ऑटो (MP21ZC2028) में सवार होकर शहडोल जिले के पाली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। एक ही परिवार के छह सदस्य घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार हिमांशी (22), गौरी बाई (35), मोनू चौधरी (16), आकाश चौधरी (2), राजा चौधरी (22) और कलावती (50) को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल कटनी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तीन एंबुलेंस से घायलों को भेजा अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की तीन गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर तत्काल उमरिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। सिविल लाइन पुलिस ने शुरू की जांच दुर्घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या सड़क पर खड़े ट्रक के कारण विजिबिलिटी की समस्या थी। फिलहाल क्षतिग्रस्त ऑटो को मौके से हटा दिया गया है।
Source link