शिवपुरी में 1 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन: पोहरी बस स्टैंड से ब्रिज तक का रास्ता बंद; जानिए नए रूट्स – Shivpuri News

शिवपुरी में 1 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन:  पोहरी बस स्टैंड से ब्रिज तक का रास्ता बंद; जानिए नए रूट्स – Shivpuri News




शिवपुरी में पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज पर आरई वॉल और सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते आज 15 अप्रैल से शहर में करीब एक महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। वर्तमान में पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का रास्ता पूरी तरह बंद है और प्रशासन ने यातायात सुचारू रखने के लिए वाहनों के वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए हैं। पोहरी की तरफ जाने वाले वाहन मनियर अंडरपास से गुजरेंगे
यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नए रूट निर्धारित किए हैं। पोहरी की ओर जाने वाले सभी चार पहिया और भारी वाहन अब मनियर अंडरपास से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ शिवपुरी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन रेलवे फाटक से होते हुए कमला हेरिटेज होटल मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। बस स्टैंड से पोहरी जाने वाले दोपहिया वाहनों को छूट
प्रशासन द्वारा लागू की गई इस डायवर्जन व्यवस्था में स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों को थोड़ी राहत दी गई है। पोहरी बस स्टैंड से पोहरी की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता चालू रखा गया है। हालांकि, बड़े वाहनों के लिए पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का मार्ग करीब एक महीने तक बंद रहेगा। यातायात प्रभारी ने की डायवर्जन मार्ग का पालन करने की अपील
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि निर्माण कार्य को सुरक्षित और समय सीमा में पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि, “वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।”



Source link