महिंद्र की eXUV300 जल्द बाजार में दे सकती है दस्तक.
महिंद्र ने eXUV300 को इन-हाउस विकसित किया है. ये इलेक्ट्रिकल स्टेबल एंड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर 350 (MESMA 350) पर आधारित है. कंपनी ने इसमें 80kWh बैटरी की कैपेसिटी जो 60KW से 280KW तक की इलेक्ट्रिक मोटर को सपोर्ट करने वाला डअुल मोटर सेटअप दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 13, 2020, 7:04 AM IST
eXUV300 में दो बैटरी ऑपशन मिल सकते है
महिंद्रा ने ऑटो शो के दौरान कार की बैटरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी. लेकिन कंपनी ने दावा किया था कि कार एक बार चार्जिंग करने पर 370 किमी से ज्यादा चल सकती है. वहीं माना जा रहा है कि कंपटीटर को देखते हुए कंपनी eXUV300 को सिंगल और डबल बैटरी के दो वैरिएंट में लॉन्च कर सकती है.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर लॉन्च होने वाली हैं ये 5 नई कारें, पहली बार मिलेंगे ये दमदार फीचर्ससिंगल बैटरी वैरिएंट में कार की रेंज
सिंगल बैटरी वैरिएंट में कार की रेंज 200 किमी के आसपास रहने की संभावना है. लेकिन ये कार शहर के अंदर चलने के हिसाब से काफी किफायती साबित हो सकती है. जो लोग इस कार के जरिए केवल ऑफिस और घर की दूरी कवर करना चाहते है, उनके लिए यह कार पहली पसंद बन सकती है.
डबल बैटरी वैरिएंट में कार की रेंज
डबल बैटरी वैरिएंट में कार की रेज 300 किमी से ज्यादा होगी और ये हाईवे और टूरिंग के लिए शानदार ऑप्शन बन सकती है. लेकिन ये सभी चीजें eXUV300 के लॉन्च होने के बाद ही साफ हो पाएंगी.
यह भी पढ़े: Hyundai की इस कार ने भारत में मचाया कमाल, हर 5 मिनट में बेची ये कार
eXUV300 के स्पेसिफिकेशन
महिंद्र ने eXUV300 को इन-हाउस विकसित किया है. ये इलेक्ट्रिकल स्टेबल एंड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित है. कंपनी ने इसमें 80kWh बैटरी की कैपेसिटी और 60KW से 280KW तक की इलेक्ट्रिक मोटर को सपोर्ट करने वाला डअुल मोटर सेटअप दिया है. eXUV300 का इंटिरियर रेगुलर XUV300 के सामान होगा. लेकिन इसका एक्सटीरियर काफी बदला हुआ हो सकता है.
सरकार भी ईवी खरीदने पर कई तरह के लाभ दे रही है
केंद्र और केजरीवाल सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स में राहत दे रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार ईवी बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है. जिसमें पूरे देश में अधिक से अधिक चार्जिग स्टेशन जोड़े जा रहे है.