Last Updated:
MP Board 12th Result Arts Topper Success Story: एमपी बोर्ड 12वीं (आर्ट्स) में प्रदेश की टॉपर श्रुति तोमर की कहानी बेहद भावुक और प्रेरणादायक है. श्रुति ने कठिन परिस्थिति में पढ़ाई की और टॉपर बनी. जानें सफलता की कहानी….
MP Board Result: 12वीं आर्ट्स टॉपर श्रुति तोमर.
Morena News: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए. परिणाम के आद मुरैना में भी खुशी की लहर दौड़ गई. जिले की बेटी श्रुति तोमर ने 12वीं आर्ट्स में टॉप किया. प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. लेकिन, इस सफलता तक पहुंचा श्रुति के लिए आसान नहीं था. श्रुति ने विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए इतिहास रचा है.
पोरसा कस्बे के द्रोण स्कूल की छात्रा श्रुति ने 12वीं कक्षा (आर्ट्स) में 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है. श्रुति की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है. जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे बधाइयों से सराबोर कर दिया. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उसकी मेहनत और लगन की सराहना की है. श्रुति की इस सफलता के पीछे उसके दादा-दादी हैं, क्योंकि माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे.
हादसे में हो गया था निधन
श्रुति की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक और भावुक भी है. बचपन में ही एक सड़क हादसे में उसके माता-पिता का निधन हो गया था. इसके बाद वह अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी. सीमित संसाधनों और कठिन हालातों के बावजूद श्रुति ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रही.
दादा-दादी ने कोई कसर नहीं छोड़ी
श्रुति के दादा-दादी ने हर मुश्किल में उसका साथ दिया. श्रुति को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे. हालांकि, श्रुति का एक बड़ा भाई भी है, जिसने उसे आगे बढ़ने के लिए हौसला दिया. हर कदम पर उसकी मदद और पिता की तरह उसका ख्याल रखा.
बताया सफलता का मंत्र
श्रुति ने अपनी तैयारी को लेकर कहा, उन्होंने ध्यानपूर्वक पढ़ाई की. खासकर NCERT की किताबों पर फोकस रखा. बताया कि आंसर लिखने और उनके प्रेजेंटेशन के ढंग को खास बनाने की कोशिश करती थी. श्रुति ने बताया कि एमपी बोर्ड की तैयारी में दिक्कत ये आती है कि इंटरनेट पर बहुत सोर्स उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, टीचर ने बहुत हेल्प की, जिससे कहीं फंसने पर आसानी से उसका हल मिल जाता था.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें