12वीं बोर्ड परीक्षा में सगी बहनों का कमाल, एक को मिला पहला स्थान, दूसरी रही नंबर दो; कितने

12वीं बोर्ड परीक्षा में सगी बहनों का कमाल, एक को मिला पहला स्थान, दूसरी रही नंबर दो; कितने


Last Updated:

छतरपुर की दो सगी बहनों ने होम साइंस से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कमाल कर दिया है. बड़ी बहन शाइस्ता कुरैशी ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं छोटी बहन शैवाह कुरैशी ने दूसरा स्थान हासिल किया है. परिजनों ने खुशी में मोहल्ले और स्कूल में मिठाई बांटी. दोनों बहनों की सफलता पर शिक्षक भी काफी खुश दिखाई दिए.

Zoom

मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इसमें होम साइंस में प्रदेश की मेरिट सूची में पहले और दूसरे स्थान पर दो बहनों ने कब्जा जमाया है और सफलता के नए झंडे लहरा दिए हैं. दोनों सगी बहनों को जैसे ही पता चला कि उन्होंने प्रदेश में टॉप किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. खास बात ये है कि दोनों ही बहनों ने नौगांव के गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है.

बड़ी बहन शाइस्ताह कुरैशी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं उनकी छोटी बहन शैवाह कुरैशी ने 479 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया. उनकी इस कामयाबी पर स्कूल के शिक्षक भी गदगद दिखाई दिए और उन्होंने दोनों को बधाई दी. शिक्षकों ने दोनों को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी. दोनों की वजह से स्कूल में भी खुशी का माहौल रहा.

जैसे ही दोनों बहनों को यह पता चला कि उन्होंने टॉप किया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसके बाद रिश्तेदार और लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर भी पहुंचे. बाद में परिवार वालों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई.

शाइस्ता कुरैशी ने परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
होम साइंस से टॉप करने वाली शाइस्ता कुरैशी ने कहा कि रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. सबका इसमें सपोर्ट मिला है. पहले हमने रिजल्ट फोन किया. फिर मैम और सर का फोन आया. सभी लोग हमारी मदद और उत्साह भी बढ़ाते थे. पहले हम रोज 8 घंटे पढ़ते थे. इसके बाद धीरे-धीरे हमने समय बढ़ाया और 10 घंटे रोज पढ़ने लगे. टीचर्स अच्छे से पढ़ाते थे. उन्होंने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय टीचर्स और अपने परिवार को देना चाहती हैं.

शैवाह कुरैशी ने बताया है कि वह होम साइंस की विद्यार्थी हैं. उन्होंने कहा कि सबने बहुत सपोर्ट किया. वह रोज 8 घंटे पढ़ती थीं.

क्या बोले कलेक्टर पार्थ जायसवाल
कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने प्रदेश की मेरिट सूची में आए सभी बच्चों को बधाई दी. उनके टीचर्स की मेहनत को भी सराहा है. कलेक्टर के अनुसार इस साल पिछले साल की अपेक्षा ढाई प्रतिशत ज्यादा रिजल्ट जिले का आया है.



Source link