नई दिल्ली. अगर आप गर्मियों में धार्मिक स्थानों के भ्रमण का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) खास पैकेज लेकर आया है. इसके तहत आप अयोध्या से लेकर पुरी और गंगासागर की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. केवल 2500 रुपए रोजाना में आप धार्मिक स्थलों की सैर कर सकते हैं. इसमें ट्रेन का किराया, रुकने के लिए होटल और खाना पीना सारा कुछ शामिल हैं. इसलिए देर न करें और झट से बुक करें.
यह ट्रेन 9 मई को चलेगी. कुल 11 दिन की यात्रा होगी.वापसी में ये ट्रेन 19 मई को पहुंचेगी. इसमें राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से ट्रेन में सवार हो सकते और उतर सकते हैं.
इन शहरों में रुकते हुए जाएगी
ट्रेन श्री गंगानगर से रवाना होकर वाया हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी
इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
ट्रेन से सफर करने वालों को पुरी में जगन्नाथ धाम, कोणार्क का सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता के काली घाट मंदिर, जसडीह में बैधनाथ धाम, गया में महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती व अन्य स्थानीय मंदिर तथा अयोध्या में रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी तीर्थ जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा.
ट्रेन में होगी खास सुविधा
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई खास सुविधाएं होंगी.समलन थर्ड क्लास इकॉनामी क्लास कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो -टॉयलेट्स शामिल है. यात्रियों की सुविधाएं बजट के अनुसार यात्रा को दो क्लास स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित की गयी हैं.
कितना चुकाना होगा किराया
आईआरसीटीसी के अनुसार स्टैंडर्ड केटेगरी का किराया 27,890 रुपए रखा गया है जिसमे एसी ट्रेन यात्रा, रात में रुकने के लिए नॉन- एसी कमरे तथा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी. कंफर्ट केटेगरी का किराया 32,065 रुपए रखा गया है जिसमें एसी ट्रेन के साथ रात में रुकने के लिए एसी कमरे और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी.
ये है पूरा शेड्यूल
ट्रेन 9 मई को श्री गंगानगर से रवाना होकर 11 मई को गया पहुंच जाएगी. जहां यात्रियों को महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. दर्शन के बाद ट्रेन पुरी के लिए रवाना होगी. 12 मई को ट्रेन पुरी पहुंच जाएगी, जहां जगन्नाथ धाम के दर्शन करवाए जाएंगे और रात में पुरी में रुकना होगा. 13 मई को कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन के बाद ट्रेन कोलकाता के लिए रवाना होगी. 14 मई को ट्रेन कोलकाता पहुंचेगी और यात्रियों को बसों के द्वारा गंगासागर ले जाया जायेगा. जहां यात्री गंगासागर तीर्थ के दर्शन के बाद रात में रुकेंगे. 15 मई को यात्रियों को कोलकाता ले जाया जायेगा. जहां यात्रियों को काली घाट मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. इसके बाद जसडीह के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा. 16 मई को को ट्रेन जसडीह पहुंचेगी, जहां यात्रियों को बैद्यनाथ धाम के दर्शन करवाए जाएंगे. इसके बाद वाराणसी प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा. 17 मई को ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी, जहां यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर और श्रीगंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रियों का रात में वाराणसी में ही होगा. 18 मई को ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेगी, जहां यात्री नवनिर्मित रामलला मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकेंगे. दर्शन के बाद ट्रेन रात में 18 मई को ही ट्रेन वापस श्री गंगानगर के लिए रवाना होगी और अगले दिन 19 मई को यात्रा खत्म हो जाएगी.