Last Updated:
Pat Cummins will replace Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती मैचों में ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की, लेकिन अब पैट कमिंस उनकी जगह लेंगे. कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिटनेस को लेकर क्लीयरेंस मिल गया है और वह जल्द सनराइजर्स की टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
आईपीएल 2026 में ईशान ने शुरुआती मैचों में की है SRH की कप्तानी
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पूरी तरह से फिट हो गए हैं और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से आईपीएल में खेलने के लिए क्लीयरेंस भी मिल गई है. कमिंस को स्ट्रेस इंजरी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के बीच में भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया गए थे जहां उनका फॉलो-अप स्कैन हुआ. नए स्कैन में पाया गया कि कमिंस की चोट अब ठीक हो गई है, यानी कमिंस अगले कुछ दिनों में फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं.
बता दें कि पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी, लेकिन कमिंस की वापसी से अब वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे. ईशान किशन की कप्तानी में टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ चौथे नंबर पर है. कमिंस शुक्रवार, 17 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरने वाले हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में कमिंस का इस सीजन में उनका पहला मैच हो सकता है.
पिछले साल अगस्त में लगी थी कमिंस को चोट
बता दें कि 32 साल के कमिंस को अगस्त पिछले साल कमर की हड्डी में स्ट्रेस हुआ था, जिससे उनकी पीठ में दर्द रहता था और वह इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू एशेज जीत में सीमित भूमिका निभा पाए थे. उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी.
इस चोट के कारण कमिंस 2026 टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 स्टेज में बाहर हो गया था. दूसरी तरफ, कमिंस के ऑस्ट्रेलियाई साथी मिचेल स्टार्क अभी भी आईपीएल में खेलने को लेकर अनिश्चित हैं, क्योंकि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें