Last Updated:
अशोकनगर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पीड़िता की मां ने बेटी की दो सहेलियों के साथ भी धर्म परिवर्तन की बात कही है. पुलिस ने भोपाल के तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच में जुट गई है.
बुर्का पहनकर आई लड़की, तो खुला धर्म परिवर्तन और दरिंदगी का राज
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, जहां तीन आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता की सहेलियों के साथ भी इसी तरह की हरकत की थी. अब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अलतामश खान पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और फिर जबरन निकाह कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. आरोपी ने भोपाल के खंडहर मकान में कई महीनों तक पीड़िता से दुष्कर्म किया.
पीड़िता की मां ने बताई सारी कहानी
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी पिपरई पर काले कलर का बुर्का पहनकर आई थी. मैंने अपनी लड़की से पूछा कि बुर्का क्यों पहना हुआ है, तो उनसे मुझे बताया कि अलतामश पैदल चलकर गली में आया था और बोला कि मैं भोपाल घुमाकर लाता हूं. इसके बाद मेरी बच्ची आरोपी अलतामश की बातों में आ गई और उसके साथ ट्रेन से भोपाल चली गई, जहां अलतामश ने उसका धर्म परिवर्तन करके उसके साथ निकाह कर लिया.
इसके अलावा एक टूटे हुए मकान में धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए. उनसे 10 से 15 बार अलग-अलग जगह पर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया कि उसकी बच्ची की सहेलियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और गलत काम किए गए. आरोपी आहत शेख और अरहान अली दोनों ही मुख्य आरोपी अलतामश के दोस्त हैं. तीनों एक दूसरे को आपस में अच्छे से जानते हैं. आरोपियों ने मेरी बच्ची और उसकी दोनों सहेलियों का तीनों लड़कों ने ब्रेन वॉश कर दिया है.
शिकायत के बाद पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं के साथ POCSO एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है.