कुरकुरे के साथ निगला गले में फंसा 5-रुपये का सिक्का: डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के निकाला, 500 से ज्यादा बच्चों की बचाई जान – Chhatarpur (MP) News

कुरकुरे के साथ निगला गले में फंसा 5-रुपये का सिक्का:  डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के निकाला, 500 से ज्यादा बच्चों की बचाई जान – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में एक 4 वर्षीय बच्चे के गले में फंसा 5 रुपये का सिक्का बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर मनोज चौधरी ने अपनी सूझबूझ से बच्चे की जान बचाई। डॉक्टर चौधरी अब तक 500 से अधिक बच्चों के गले से सिक्के निकालकर उन्हें नया जीवन दे चुके हैं। यह घटना करौला गांव के आर्यन नामक बच्चे के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, आर्यन की मां पुष्पा ने उसे 10 रुपये दिए थे। बच्चा दुकान से 5 रुपये के कुरकुरे और 5 रुपये का सिक्का वापस लाया। खेलते समय उसने सिक्का मुंह में डाल लिया और कुरकुरे खाते वक्त उसे निगल गया। सिक्का सीधे गले में फंस गया, जिससे आर्यन को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। डॉक्टर ने ट्यूब डालकर निकाला सिक्का
घटना के बाद घबराए परिजन बच्चे को लेकर पहले नौगांव अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर मनोज चौधरी ने बिना किसी देरी के बच्चे की जांच की और एक विशेष तकनीक का उपयोग करते हुए बिना किसी सर्जिकल प्रक्रिया के सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। फॉलिस कैथेटर तकनीक में डॉक्टर एक पतली नली (Catheter) गले में डालकर, उसके गुब्बारे को फुलाकर सिक्के को बाहर खींच लेते हैं। डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि बच्चों में इस तरह की घटनाएं आम हैं, लेकिन समय पर उचित उपचार मिलने से बड़े खतरे को टाला जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि सही तकनीक और उनके अनुभव के कारण ही ऐसे मामलों में बिना ऑपरेशन के सफलतापूर्वक इलाज संभव हो पाता है। सिक्का निकाले जाने के बाद आर्यन अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों की निगरानी में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि समय पर इलाज न मिलता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। देखें दो तस्वीरें



Source link