Nari Shakti Vandan Adhiniyam: संसद में नारी शक्तिवंदन अधिनियम पर चर्चा तेज है और इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है. बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा अब वक्त आ गया है कि महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें और मजबूत बनाया जाए. मोहान यादव ने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है और प्रधानमंत्री पहले ही इस पर अपनी सोच जाहिर कर चुके हैं. अब नजर विपक्ष पर है कि वो इस ऐतिहासिक कदम को किस नजर से देखता है. उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी महिलाओं के अधिकार की बात आई, तब-तब रुकावट डालने की कोशिश हुई. उनका कहना था कि देश की महिलाएं सब देख रही हैं और अब फैसले का समय है. बातचीत के दौरान उन्होंने झांसी की रानी, अहिल्याबाई होल्कर और रानी कमलापति जैसे उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में महिलाएं हमेशा से शक्ति का प्रतीक रही हैं बस उन्हें मौका मिलने की जरूरत है. मोहान यादव का कहना है कि जब भी महिलाओं को मौका मिला है, उन्होंने अपनी क्षमता और नेतृत्व साबित किया है. इसलिए 33% आरक्षण सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि एक बड़ा बदलाव होगा.