राजस्थान के पांच स्मैक तस्कर गिरफ्तार: कार की तलाशी में 2 लाख की 35 ग्राम स्मैक बरामद, डिलीवरी से पहले दबोचा – Gwalior News

राजस्थान के पांच स्मैक तस्कर गिरफ्तार:  कार की तलाशी में 2 लाख की 35 ग्राम स्मैक बरामद, डिलीवरी से पहले दबोचा – Gwalior News


ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को तिघरा रोड पर चेकिंग के दौरान स्मैक की खेप लेकर जा रहे राजस्थान के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 35 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

एएसपी सुमन गुर्जर के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्मैक लेकर तिघरा रोड की ओर आने वाले हैं। इस पर थाना प्रभारी अतुल सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग लगाई। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक कार को रोका गया, जिसमें सवार लोग घबराए हुए दिखे। तलाशी लेने पर कार से स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मैनपुरी से स्मैक लेकर आ रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि नेटवर्क के अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पकड़े गए तस्करों की पहचान उमेश कानन, कृष्ण सैनी, शादव, आर्यन वर्मा और प्रवीण कानन निवासी जयपुर के रूप में हुई है।



Source link