Last Updated:
Gwalior Viral Video: ग्वालियर में ऐतिहासिक ग्वालियर किला परिसर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूट्यूब इनफ्लुएंसर एक रशियन महिला के साथ यह वीडियो रिकॉर्ड करते दिख रहा है. इसमें वह आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है.
रशियन महिला पर्यटक के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक ग्वालियर किला परिसर में एक यूट्यूब इनफ्लुएंसर द्वारा विदेशी महिला के साथ बनाई गई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में यूट्यूबर द्वारा आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक मुरैना का रहने वाला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर है, जिसने एक रशियन महिला पर्यटक के साथ यह वीडियो रिकॉर्ड किया था.
वायरल वीडियो करीब 16 सेकंड का है. इसमें राधे गुर्जर रशियन महिला के साथ खड़ा नजर आ रहा है और उसके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. चूंकि विदेशी महिला हिंदी भाषा नहीं समझ पा रही थी, इसलिए वह युवक की बातों से पूरी तरह अनजान नजर आई. वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे देश की छवि खराब करने वाला बताया.
राधे गुर्जर को किया गया गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राधे गुर्जर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसके पीछे की मंशा की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं ऐतिहासिक स्थल पर शूटिंग के दौरान किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं किया गया.
ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, ऐतिहासिक धरोहर स्थल ग्वालियर किले पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें