पिछले महीने संन्यास लेने वाले सरफराज बने पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच

पिछले महीने संन्यास लेने वाले सरफराज बने पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच


होमखेलक्रिकेट

पिछले महीने संन्यास लेने वाले सरफराज बने पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से उठा पटक देखने को मिली है. पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सरफराज अहमद को टीम का नया टेस्ट कोच नियुक्त किया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. इसमें चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

Zoom

पिछले महीने संन्यास लेने वाले सरफराज अहमद बने पाकिस्तान के टेस्ट कोच

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. वह अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. पिछले महीने ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है. सरफराज ने 2006 में पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी. अब वह तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे.

हाल ही में सरफराज ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप जिताने में भी मार्गदर्शन किया था. इसके अलावा उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन की सीरीज की भी निगरानी की थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दौरे के लिए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी किया है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.

सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान.

शान मसूद टीम की कप्तानी जारी रखेंगे.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 8 से 12 मई तक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. टीम में चार नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस और मोहम्मद गाजी घोरी शामिल हैं. दौरे की तैयारी के लिए 27 अप्रैल से कराची में ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा. यह कैंप 1 मई तक चलेगा, जिसके बाद टीम 2 मई को बांग्लादेश रवाना होगी. पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद टीम से जुड़ेंगे.

पूरी टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

टीम मैनेजमेंट: नावेद अकबर चीमा (मैनेजर), सरफराज अहमद (हेड कोच), असद शफीक (बैटिंग कोच), उमर गुल (बॉलिंग कोच), अब्दुल साद (फील्डिंग कोच), क्लिफ डीकन (फिजियोथेरेपिस्ट), ग्रांट लुडेन (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), उस्मान हाशमी (एनालिस्ट), सैयद नईम अहमद (मीडिया मैनेजर), लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) उस्मान अनवारी (सिक्योरिटी मैनेजर), डॉ. वाजिद अली रफाई (टीम डॉक्टर) और मोहम्मद एहसान (मसूर)

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link