ग्वालियर नगर निगम में शनिवार को आयोजित सीवर समस्या समीक्षा बैठक के दौरान पार्षद शकील मंसूरी और पीएचई अधिकारी प्रवीण दीक्षित के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, महापौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। नगर निगम में सीवर समस्या के समाधान को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हो रही थी। पार्षद ने कहा- केवल बैठक से समाधान संभव नहीं पार्षद शकील मंसूरी ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए कहा कि केवल बैठक करने से समाधान नहीं होगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत बताई।स बैठक के दौरान पीएचई अधिकारी प्रवीण दीक्षित की टिप्पणी पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद तीखा हो गया। अपर आयुक्त ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया स्थिति बिगड़ने पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पार्षद ने आरोप लगाया कि एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान कई जगह सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे शहर में सीवर चोक की समस्या बढ़ रही है। नगर निगम की बैठकों में इससे पहले भी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी है। कुछ मामलों में जनप्रतिनिधि धरने पर भी बैठ चुके हैं।
Source link