बालाघाट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रात और सुबह की छापामार कार्रवाई में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। जिले में रेत का अवैध कारोबार लगातार जारी है, जिस पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ग्राम खैरी से भटेरा रोड पर जब्त किया गया। इसे भटेरा निवासी संतोष मोहारे चला रहा था। किरनापुर के मुण्डेसर्रा से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 ए 8940 को जब्त किया गया, जिसका चालक मनीष सिंघनधुपे था। इसके अतिरिक्त, कटंगी के ग्राम सेलवा से एक और बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसे लकेश राहंगडाले चला रहा था। लालबर्रा के पनबिहरी से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 जेडडी-2847 को चालक अकेश सिंघई से जब्त किया गया। किरनापुर के परसवाड़ा से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 जेडजे 5527 को जब्त किया गया, जिसे सचित बाहे चला रहे थे। खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Source link