Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार का दिन पंजाब किंग्स ने सुपर संडे बना दिया. प्रियांश आर्या और कूपर कॉलॉनी ने मिलकर ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी की जिसने 5 बड़े रिकॉर्ड बना डाले. इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर पंजाब ने बना डाला. एक सीजन में शुरुआती 6 मैच में अजेय रहने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई.
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बना डाले कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली. सीरियल चेज मास्टर्स पंजाब किंग्स ने न्यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्रियांश आर्या और कूपर कॉनॉली की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर की टीम ने 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और ऋषभ पंत की सेना को 54 रन के अंतर से हराया. इस मैच में पंजाब की टीम ने 5 रिकॉर्ड बना डाले. जिसमें से एक लगातार 6 मैच में अजेय रहने का है.
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना डाले जो इस सीजन किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने लड़ाई लड़ी लेकिन 200 रन तक ही पहुंच पाई. इस जीत के साथ किंग्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. वे आईपीएल सीजन की शुरुआत में लगातार छह मैच जीतने वाली पहली टीम बन गए हैं.
पंजाब किंग्स को 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भी कमाल कर दिया. प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने प्रभसिमरन के गोल्डन डक पर आउट होने के बावजूद टीम को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की बड़ी साझेदारी की और एलएसजी के गेंदबाजों के साथ खेलते रहे.
Nothing quite like that sweet left-handed power 🤌
🎥 Enjoy these beautiful maximums from Priyansh Arya and Cooper Connolly in their 1️⃣0️⃣0️⃣-run stand! 🚀