- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Night time Bhopal Mumbai Flights Start Daily From Today; Used To Run Three Days In The First Week
भोपाल21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजाभोज एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
एअर इंडिया की भोपाल से मुंबई के बीच चलने वाली रात की फ्लाइट मंगलवार से रोजाना चलेगी। लेकिन इंडिगो द्वारा 16 सितंबर से शुरू की गई भोपाल-कोलकाता फ्लाइट में 23 अक्टूबर के बाद की तारीखों में बुकिंग नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि भोपाल से कोलकाता के बीच चल रही 180 सीटर एयर बस को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से यह फ्लाइट अक्टूबर अंत से बंद की जा सकती है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि उन्हें भोपाल-कोलकाता फ्लाइट के संबंध में इंडिगो ने कोई सूचना अब तक नहीं दी है। इस फ्लाइट को शुरुआत से ही 100 से कम पैसेंजर मिल रहे हैं। इससे कंपनी को घाटा हो रहा होगा। हालांकि इस फ्लाइट को बंद करने संबंधी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
भोपाल -मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल
