अक्षर ने IPL में लगाया अनोखा शतक, इससे पहले सिर्फ दो ही क्रिकेटर कर सके ऐसा

अक्षर ने IPL में लगाया अनोखा शतक, इससे पहले सिर्फ दो ही क्रिकेटर कर सके ऐसा


होमखेलक्रिकेट

अक्षर ने IPL में लगाया अनोखा शतक, इससे पहले सिर्फ दो ही क्रिकेटर कर सके ऐसा

Last Updated:

Axar Patel Record: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक अनोखी शतक पूरा कर लिया. दरअसल, उनका यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 100वां मुकाबला रहा. इसके साथ ही वह दिल्ली के लिए 100 मैच खेलने वाले क्लब में शामिल हो गए, जिसमें पहले से ऋषभ पंत और अमित मिश्रा का नाम है.

Zoom

अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला 100वां मैच.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया. अक्षर पटेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं. डीसी की तरफ से वह यह मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने हैं.

अक्षर से पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा का नाम है, जिन्होंने डीसी की जर्सी में कुल 103 मैच खेले हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है. पंत ने डीसी के लिए 111 मुकाबले खेले हैं.

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैरदाबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए. दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को बेंच पर बैठाकर नीतीश राणा को अंतिम एकादश में शामिल किया. वहीं, एसआरएच ने प्रफुल्ल हिंगे और लियाम लिविंगस्टन के स्थान पर हर्ष दुबे और श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को मौका दिया.

दिल्ली कैपिटल्स का सफर
इस मैच से पहले तक अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में 5 मुकाबले खेले, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान अक्षर ने भले ही सिर्फ 5 विकेट चटकाए, लेकिन वह काफी किफायती साबित हुए. उन्होंने 5 मुकाबलों में 7.52 की इकोनॉमी से रन दिए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अक्षर ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट निकाले थे. हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन ही बना सके.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link