- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Woman Lost Earrings And Cash In The Greed Of Two Lakhs; In The Kazi Camp Area, Fraudsters Cheated
भोपालएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- दो बदमाशों की तलाश में जुटी हनुमानगंज पुलिस
हनुमानगंज के काजीकैंप इलाके में दो शातिर ठग एक महिला को अपने झांसे में लेकर उनके कान के झुमके और 2500 रुपए ठग ले गए। जालसाजों ने महिला को दो लाख रुपए दिखाकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
हनुमानगंज पुलिस के अनुसार ग्राम करधई, ईंटखेड़ी निवासी 45 वर्षीय भागीरथी बाई रविवार को गांव से चारा बेचने पहुंची थी। काम खत्म करने के बाद वे गांव वापस जा रहीं थीं। काजी कैंप के पास एक दिव्यांग ने उसे रोका और इटारसी जाने का रास्ता पूछा। उसके बाद उसका दूसरा साथी भी आ गया। वह भागीरथी से बोला कि उसके पास दो लाख रुपए हैं। रुपए खाते में जमा करना थे, लेकिन बैंक बंद है। उसे एक व्यक्ति को कुछ पैसे देने हैं, अगर वह कुछ पैसे दे दे तो वह दो लाख रुपए उन्हें दे देगा। सोमवार को वह उनसे दो लाख रुपए वापस ले लेगा। बदले में वह उन्हें पचास हजार भी देगा, लेकिन उसे अपने कान के झुमके देने होंगे।
कहा- गली में जाकर नोट गिनना, यहां बहुत भीड़ है
जालसाजों की बातों में आकर उसने कान के झुमके उसे दे दिए। आरोपी भागीरथी को बैग देकर कह गए कि गली में जाकर नोट गिन लेना, यहां बहुत भीड़ लगी है। महिला ने जैसे ही बैग खोला तो उसमें पचास का एक नोट ऊपर लगा था, बाकी रद्दी थी।