The battle for the rights of Majduraen will not stop, the court will also take refuge | मजदूराें के हक की लड़ाई नहीं हाेगी बंद, काेर्ट की भी लेंगे शरण

The battle for the rights of Majduraen will not stop, the court will also take refuge | मजदूराें के हक की लड़ाई नहीं हाेगी बंद, काेर्ट की भी लेंगे शरण


नागदा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ठेका श्रमिकों के समर्थन में आयाेजित भीम आर्मी के धरना प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने संभागीय उपाध्यक्ष सलमान शाह, श्रमिक रतनलाल और शंकर प्रजापत काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत के बाद तीनों मंगलवार रात शहर लाैटे। इस पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा बायपास महिदपुर राेड चाैराहे पर तीनाें का स्वागत किया गया। स्वागत समाराेह में संभागीय उपाध्यक्ष शाह बाेले कि ठेका श्रमिकाें के हक की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

जेल और तारीखाें से डरा नहीं जाता है, चाहे जितनी बार जेल भेजे, हम ठेका श्रमिकों के साथ खड़े हैं और उनके लिए आंदाेलन करते रहेंगे। अब राेड के साथ काेर्ट की भी शरण लेंगे। मजदूराें के हक की आवाज काेर्ट में रखी जाएगी। इसके अलावा सड़क पर भी आंदाेलन जारी रहेगा। जल्द ही रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे।

उद्याेग में कार्यरत ठेका श्रमिकों काे लाॅकडाउन में कार्य से बंद किया गया था, अनलाॅक के बाद उद्याेग चालू हाे गया, लेकिन ठेका श्रमिकाें काे कार्य पर नहीं बुलाया गया। इसे लेकर ही भीम आर्मी आंदाेलन कर रही है।



Source link