.
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।
1. खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं का पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इंदौर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खड़गे के इस बयान को लेकर कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर…
2. पहलगाम हमले की पहली बरसी पर बेटे का दर्द
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें इंदौर के सुशील नथानियल भी शामिल थे। कश्मीर की वादियों में ‘जन्नत’ तलाशने गए नथानियल परिवार की दुनिया पल भर में ‘जहन्नुम’ बन गई। पढ़ें पूरी खबर…
3. क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी
एक निजी बैंक की फाइनेंस रिलेशनशिप मैनेजर युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर उससे 2 लाख 47 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
4. मंडप में घुसे युवकों ने बरातियों को पीटा
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ युवक आपस में लड़ते हुए सीधे शादी के मंडप में घुस गए। जब परिजनों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
5. भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर
भागीरथपुरा में हुए जलकांड के बाद यहां की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। यहां नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ड्रेनेज और सड़कों का काम किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
6. पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी खुद अपराधी
लसूड़िया में 5 पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वाला व्यापारी गौरव जैन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ ग्वालियर में 2 और झाबुआ व शाजापुर में एक-एक गिरफ्तारी वारंट हैं। पढ़ें पूरी खबर…
7. मामा के घर छिपे थे हत्याकांड के आरोपी
हीरानगर क्षेत्र में हुए सुरेंद्र साहू हत्याकांड के फरार दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरारी के दौरान अपने मामा के घर जाकर छिपे थे, लेकिन एक पड़ोसी की सतर्कता के चलते उनकी लोकेशन पुलिस तक पहुंच गई और वे पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर…
8. साइकिल चला रही छात्रा से छेड़छाड़
द्वारकापुरी में साइकिल चला रही एक छात्रा के साथ बाइक सवार एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। छात्रा भागते हुए अपने घर गई और परिजनों को जानकारी दी। सीसीटीवी में वह एक गली में भागते हुए दिखा। पढ़ें पूरी खबर…
9. कमरे की पसंद पर विवाद, पति ने खाया जहर
द्वारकापुरी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच नए कमरे की पसंद को लेकर हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
10. ढाबे पर परोसी जा रही थी शराब, पुलिस पहुंच गई
कनाड़िया क्षेत्र में ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पढ़ें पूरी खबर…