हरमन-शेफाली की मेहनत पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया

हरमन-शेफाली की मेहनत पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया


होमखेलक्रिकेट

हरमन-शेफाली की मेहनत पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया

Last Updated:

पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में भारत की तरफ से शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया.

Zoom

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा

नई दिल्ली: पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हरा दिया. भारत पर इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर 193 रन बना लिए.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link