Last Updated:
अशोक नगर के धर्मांतरण और अवैध संबंधों के मामले में नया अपडेट सामने आया है, जब पुलिस की तरफ से बताया गया है कि नाबालिग लड़कियों को वीडियो दिखाकर ब्रेनवॉश किया जाता था और आरोपियों ने गिरफ्तारी से पहले कई वीडियो डिलीट भी कर दिए हैं, जिसे पुलिस रिकवर करने की कोशिश कर रही है.
धर्मांतरण केस में सामने आया बड़ा अपडेट
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में सामने आए धर्मांतरण के मामले ने सभी को सन्न कर दिया था, जहां तीन नाबालिग लड़कियां बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची और उन्होंने अपनी मां को दुखभरी कहानी बताई. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जस्सी किन्रर को गिरफ्तार कर लिया था. अब जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं, जिससे बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें भोपाल कनेक्शन सामने आया है.
अब पुलिस ने जस्सी किन्रर समेत दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए. इसके अलावा दूसरी सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि आरोपियों की तरफ से मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं. वहीं, गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने कई वीडियो डिलीट किए थे. अब पुलिस की टीम डिलीट किए गए वीडियो रिकवर करने में जुट गई है.
ब्रेनवॉश के लिए इस्तेमाल किए जाते थे वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो का इस्तेमाल नाबालिग लड़कियों को प्रभावित और ब्रेनवॉश करने के लिए किया जाता था. अब डिलीट वीडियो से और राज खुलने की उम्मीद है. अशोक नगर SIT की जांच में पता चला है कि पूरा नेटवर्क भोपाल से ऑपरेट होता था. मुख्य आरोपी अल्तामश के मोबाइल से 300 से ज्यादा वीडियो में कट्टरपंथी कंटेंट शामिल है.
वीडियो से और राज खुलने की उम्मीद
मामले पर अशोक नगर एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि भोपाल में क्राइम सीन रीक्रिएशन किया गया. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले. मोबाइल के अलावा बुर्का समेत कई सामान भी जब्त किए गए. वीडियो ही इस पूरे मामले की असली कड़ी हैं और इससे कई राज खुलने की उम्मीद है.
बुर्का पहनकर घर पहुंची थीं लड़कियां
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में तीन नाबालिग लड़कियां बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची थीं. उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन और अवैध संबंधों की दर्दभरी कहानी बयां की थी. इसके बाद में पीड़िता की मां ने पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई और बताया कि उसकी लड़की को आरोपी बहला-फुसलाकर अशोकनगर से भोपाल ले गए. इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए. फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना जस्सी किन्रर को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि उसने ही भोपाल में लड़कियों की दोस्ती मुस्लिम महिलाओं से करवाई.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें