Last Updated:
Ravindra Jadeja celebration: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया. बल्लेबाजी के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी लखनऊ के खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन का विकेट लिया. इस विकेट के बाद जडेजा का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हरा दिया. राजस्थान की इस जीत में रविंद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी के बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी दमदार खेल दिखाया और निकोलस पूरन का बड़ा विकेट लिया. पूरन को आउट करने के बाद जडेजा ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया वह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोलस पूरन लखनऊ की टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज में से एक हैं. ऐसे में उनके विकेट के बाद राजस्थान के लिए मैच और आसान हो गया.
निकोलस पूरन को आउट करने के बाद जडेजा ने अपने ट्राउजर की जेब में हाथ डालकर ये बताने की कोशिश की कि मैच अब उनके कब्जे में है. दरअसल शुरुआती विकेट के बाद लखनऊ के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर अपने पैर जामने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पूरन के आउट होते ही राजस्थान की जीत सुनिश्चित हो गई. निकोल पूरन लखनऊ के लिए 25 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए. पूरन अगर क्रीज पर टिक जाते तो फिर राजस्थान के लिए मुश्किल हो सकती थी.