दतिया3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को मेडिकल काॅलेज से स्वास्थ्य विभाग को 346 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से सिर्फ चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इससे पहले सोमवार को भी जिले में सिर्फ चार लोग ही पॉजिटिव पाए गए थे। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1279 पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से 346 कोरोना सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें शेखों का मोहल्ला में सतेंद्र पुत्र वीर सिंह पाल, मनीष पाल, भांडेर में डॉ राजीव सिंघल और ग्राम विलोनी में प्रशांत सिकरवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 28019 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है जिसमे से 26597 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
साथ ही अब तक 1279 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 1216 लोगों स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पॉजिटिव आये लोगों में से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 78 केस एक्टिव हैं और चार कंटेनमेंट एरिया बने हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब 4 लोग पॉजिटिव आये हैं।
सोमवार को भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि आगामी दिनों में चुनावी आमसभाओं से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्योंकि लोगों ने मास्क लगाना बन्द कर दिया है और सोशल डिस्टेंस तो लोग भूल ही गए हैं। इसलिए खतरा ओर बढ़ गया है।