Last Updated:
MP Gehun Khareed: मध्य प्रदेश में किसानों की खुशहाली के लिए डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. केंद्र सरकार ने अब एमपी से 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन की मंजूरी दे दी है. इसमें 22 लाख मीट्रिक टन का अतिरिक्त कोटा शामिल है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा फायदा होगा.
मोहन यादव.
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत
Bhopal News: मध्य प्रदेश के गेहूं किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कोशिशें रंग लाई हैं. केंद्र सरकार ने राज्य के लिए गेहूं खरीद (उपार्जन) का लक्ष्य बढ़ा दिया है. अब मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कुल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जाएगी.
22 लाख मीट्रिक टन की अतिरिक्त सौगात
यह फैसला किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पहले के मुकाबले अब सरकार 22 लाख मीट्रिक टन ज्यादा गेहूं खरीदेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद केंद्र सरकार के सामने यह मांग रखी थी और लगातार प्रयास किए थे. केंद्र ने मुख्यमंत्री की बात मानते हुए इस अतिरिक्त कोटा को मंजूरी दे दी है. इससे उन हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अपनी बंपर पैदावार को बेचने के लिए सही दाम का इंतजार कर रहे थे.
किसान कल्याण वर्ष में बड़ी उपलब्धि
राज्य सरकार इस साल को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है. ऐसे में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की मंजूरी मिलना सरकार की एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है. डॉ. मोहन यादव ने साफ किया कि उनकी सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है. उन्होंने इस बड़ी सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष तौर पर आभार जताया है.
किसानों को मिलेगा पूरा साथ
इस फैसले के बाद अब प्रदेश भर के उपार्जन केंद्रों पर किसानों को अपना गेहूं बेचने में आसानी होगी. सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले और उन्हें कहीं भी भटकना न पड़े. डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही कि किसानों को जबरदस्त लाभ मिले और गेहूं का उपार्जन सुचारू रूप से चलता रहे.
पहले 78 लाख मीट्रिक टन तक लक्ष्य
मध्य प्रदेश में पहले 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन, प्रदेश में गेहूं की बंपर पैदावार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने टारगेट बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था. इसी पर अब केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है. समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की सीमा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दी है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें