इंडस्ट्रियल एरिया से लोहा चोरी करने वाले गिरफ्तार: दो आरोपी पकड़े, कंपनी से चुराया सामान बरामद; साथियों की तलाश जारी – Dewas News

इंडस्ट्रियल एरिया से लोहा चोरी करने वाले गिरफ्तार:  दो आरोपी पकड़े, कंपनी से चुराया सामान बरामद; साथियों की तलाश जारी – Dewas News




देवास में औद्योगिक थाना पुलिस ने गुरुवार को कंपनी से लोहा चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल को हुई चोरी के मामले में की गई। मामले में, शिखर्जीधाम निवासी सतीश पिता शंकरलाल बैंडवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह देवास के इंडस्ट्रियल एरिया नंबर 1 स्थित श्री निवास बोर्ड एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड का संचालन करते हैं। 20 अप्रैल की रात को उनकी कंपनी से लोहे का सामान चोरी हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों, शेरसिंह पिता झुझार सिंह पंवार (38) और विशाल पिता मिश्रीलाल पाटीदार (19), दोनों निवासी सर्वोदयनगर, देवास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।



Source link