The volunteers of the Legal Services Authority told the people the benefits of food security planning | विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवकों ने लोगों को बताए खाद्य सुरक्षा याेजना के लाभ

The volunteers of the Legal Services Authority told the people the benefits of food security planning | विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवकों ने लोगों को बताए खाद्य सुरक्षा याेजना के लाभ


श्याेपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • ग्राम बडाैदाराम में ग्रामीणों को बताया योजना का महत्व

जिला विधिक सहायता अधिकारी विभूति तिवारी के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों ने ग्राम बडाैदाराम में मंगलवार काे शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर ग्रामीणाें काे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा याेजना के फायदे समझाए। उपभाेक्ताओं काे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में सहयोग किया।

पैरा लीगल वॉलिएंटर टीकासर बंसल ने बताया कि राशन सामग्री वितरण से पहले उचित मूल्य की दुकान काे सेनेटाइज करवाया। काेराेना वायरस संक्रमण काे देखते हुए ग्रामीणाें काे मास्क का प्रयोग करने, बार बार साबुन से हाथ धाेने, दाे गज की दूरी और भीड़भाड़ वाले स्थानाें से दूर रहने की समझाइश दी।

उचित मूल्य की दुकान के सहायक विक्रेता ब्रह्मानंद शर्मा ने इस दाैरान जानकारी देते हुए बताया कि पात्र हितग्राहियों को काेटे के मुताबिक खाद्यान्न वितरित किया जाता है। जैसे ही उनकी समग्र आईडी को पीओएस मशीन में दर्ज किया जाता है परिवार की डिटेल शाे हाेने लगती है। परिवार की सदस्य संख्या के मान से राशन काेटा वितरण की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।



Source link