Last Updated:
Hardik pandya statement: आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का दर्द छलक उठा. पंड्या ने हार की वजह बताई. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हो गई. पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम को आईपीएल के इस सीजन में शुरुआती सात मैचों में से पांच में हार मिली है. अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है.
हार्दिक पंड्या ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के नाबाद 101 और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17/4) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी. इस जीत से सीएसके छह अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई इंडियंस चार अंक से आठवें स्थान पर खिसक गई. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीएसके के हाथों मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि पावरप्ले में विकेट गंवाना टीम की हार का कारण बना.
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद कहा, ‘पावरप्ले में शुरूआती विकेट गंवाना भारी पड़ा. इसी वजह से लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल हो गया.हम उस दबाव से बाहर निकल ही नहीं सके.’ सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे. उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई.
हार्दिक पंड्या ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा.
हार्दिक ने कहा, ‘हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी. संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेली। उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और उपयोगी पारी खेलते रहे. लक्ष्य का पीछा करने लिए लय होनी जरूरी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.अब बात होगी कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं. हमारे पास सोचने के लिए कुछ दिन हैं और हमें देखना होगा कि हम क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं.’
सैमसन के आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे. उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरूआती झटकों से नहीं उबर सकी और 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑल आउट हो गई. यह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है. पांच बार की चैंपियन सीएसके की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. सीएसके के लिए वेस्टइंडीज के हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने एक ओवर मेडन डाला जिसमें एक विकेट भी शामिल रहा. उन्होंने तिलक वर्मा (37 रन) को आउट कर उनके और सूर्यकुमार यादव (35 रन) के बीच 73 रन की भागीदारी का अंत किया. उनके अलावा नूर अहमद ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक एक विकेट झटका.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें