तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई! लाइव मैच में एक-दूसरे को जमकर सुनाया

तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई! लाइव मैच में एक-दूसरे को जमकर सुनाया


होमखेलक्रिकेट

तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई! लाइव मैच में एक-दूसरे को जमकर सुनाया

Last Updated:

Tilak Varma-Jamie Overton Fight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. मैच में जब मुंबई के लिए तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी सीएसके के जेमी ओवरटन के साथ भिड़ंत हो गई.

Zoom

तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की हुई लड़ाई

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में हालत खराब हो रखी है. टीम इस सीजन अबतक कुल 7 मैच खेली है, जिसमें से उसे 5 में हार मिली है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. मुंबई को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर हार मिली. इस मैच में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही.

मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा भी सीएसके गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे. तिलक वर्मा मैच में 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 5 छक्के लगाए. तिलक अपनी इस बल्लेबाजी के दौरान सीएसके के तेज गेंदहाज जेमी ओवरटन से झगड़ भी पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तिलक और ओवरटन के बीच क्या हुआ था?

घटना तब की है जब तिलक वर्मा ने जेमी ओवरटन के खिलाफ भागकर 2 रन लेना चाह रहे थे, लेकिन दमदार फील्डिंग से ऐसा नहीं हुआ. फिर क्या था तिलक और ओवरटन के बीच तीखी बहस हुई. हालांकि, शुरुआत ओवरटन ने ही की. ओवर ने पहले तिलक से कहा, “तुमने कॉल करके दो रन क्यों नहीं लिया?” इस पर तिलक वर्मा ने कहा, “क्या आपको वहां फील्डर नहीं दिख रहा है.”



Source link