गायब बीवी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंचा पति, पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच में पलटी कहानी

गायब बीवी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंचा पति, पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच में पलटी कहानी


Last Updated:

अनूपपुर जिले में एक पति ने अपनी नाबालिक प्रेमिका और साथी के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर डाली. फिर इसे सनसनीखेज तरीके से आत्महत्या बताने की भी कोशिश की, उसने पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट थाने में जाकर दर्ज करवाई. बाद में पुलिस को पत्नी की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली और जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए.

Zoom

पुलिस जांच में पलटी गई पूरी कहानी

Anuppur News: अनूपपुर जिले के वेंकटनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है. इस सनसनीखेज वारदात में पति ने ही अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

मामले की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 को हुई, जब थाना जैतहरी के सिंघौरा गांव के रहने वाले 24 साल के शैलेष कुमार महरा ने अपनी पत्नी गुड़िया महरा को 14 अप्रैल की सुबह रेलवे स्टेशन निगौरा से लापता होने की रिपोर्ट वेंकटनगर चौकी में दर्ज कराई. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की.

पेड़ से लटकी हुई मिली लाश
जांच के दौरान 18 अप्रैल को जंगल में सिद्धबाबा मंदिर के पीछे एक पहाड़ी के नीचे कोसम के पेड़ से लटकी महिला की लाश मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गुड़िया महरा के रूप में की. इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद थाना जैतहरी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पूछताछ में सामने आया कि मृतिका को आखिरी बार उसके पति शैलेष और उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था. सख्ती से पूछताछ करने पर शैलेष ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि प्रेम संबंधों के चलते उसने 14 अप्रैल की सुबह अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

पुलिस रिमांड में आरोपी
पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेष महरा को गिरफ्तार कर अनूपपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में लिया गया और आगे की पूछताछ जारी है. वहीं, मामले में शामिल नाबालिग बालिका (16 साल 11 महीने) और नाबालिग बालक (17 साल 11 महीने) को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर बालिका को सम्प्रेक्षण गृह शहडोल और बालक को सम्प्रेक्षण गृह रीवा भेजा जा रहा है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link