श्योपुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विजयपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड पर रहने वाले दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। जिससे पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई दोनों को इलाज के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रहने वाले रामरूप राठौर और उनकी पत्नी आरती ने जहर गटक लिया, जिससे दोनों का उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ती देख परिजन दोनों को तत्काल उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे ।
यहां दोनों पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार शुरू किया साथ ही डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। वहीं हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन रामरूप और उसकी पत्नी आरती को पुलिस के आने से पहले ही ग्वालियर रैफर करा कर ले गए।