जीती हुई बाजी कहां हार गई दिल्ली कैपिटल्स? तीन गेंदें साबित हुईं गेम चेंजर

जीती हुई बाजी कहां हार गई दिल्ली कैपिटल्स? तीन गेंदें साबित हुईं गेम चेंजर


होमखेलक्रिकेट

जीती हुई बाजी कहां हार गई दिल्ली कैपिटल्स? तीन गेंदें साबित हुईं गेम चेंजर

Last Updated:

delhi capitals vs punjab kings turning point: श्रेयस अय्यर को तीन गेंदों के भीतर दो जीवनदान मिले, जिसका फायदा उठाते हुए अंतिम ओवरों में पंजाब किंग्स के कप्तान ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई. अय्यर 28 रन और 35 रन पर थे, जब उनके कैच करुण नायर ने छोड़े. पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड है.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से कहां फिसल गया मुकाबला.

नई दिल्ली. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास में सबसे अब्दे सफल रन चेज का रिकॉर्ड है. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के ही नाम था, जिसे टीम ने और बेहतर किया है. दूसरी ओर, दिल्ली की टीम 264 रन बनाने के बाद भी हार गई. पंजाब किंग्स के ओपनर्स ने जबरदस्त शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट चटकाकर दिल्ली ने मैच में वापसी कर ली थी. हालांकि, दिल्ली को श्रेयस अय्यर के तीन गेंदों के भीतर दो कैच ड्रॉप करना भारी पड़ गया.

दिल्ली को भारी पड़ी ये गलती
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर विपरज निगम ने श्रेयर अय्यर को आउट करने का मौका बनाया, लेकिन करुण नायर ने उनके कैच छोड़ दिया. इस समय अय्यर सिर्फ 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इतना ही नहीं, 16वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव की पहली गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ दिया. अगली ही गेंद पर कुलदीप ने भी अय्यर को आउट करने का मौका बनाया, लेकिन नायर ने गलती दोहराते हुए एक बार फिर कैच टपका दिया. तीन गेंदों के अंदर मिले इन दो जीवनदानों को अय्यर ने भुनाते हुए पंजाब को ऐतिहासिक जीत तक पहुंचा दिया.

71 रन बनाकर नाबाद रहे अय्यर
आखिरी 5 ओवर में पंजाब को जीत के लिए 62 रन चाहिए थे. पंजाब किंग्स ने एक ओवर पहले ही मैच खत्म कर दिया. अय्यर ने 36 गेंदों में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 71 रन की नॉटआउट पारी खेली. अय्यर ने अपनी इस तूफानी पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए. शशांक सिंह 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

पंजाब किंग्स आईपीएल में 265 रन का टारगेट चेज करने वाली पहली टीम बनी.

प्रियांश-प्रभसिमरन ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत
पंजाब को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने जबरदस्त शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 126 रनों की साझेदारी निभाई. पावरप्ले में दोनों ने मिलकर 116 रन जोड़े. प्रियांश ने 17 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. वहीं, प्रभसिमरन ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की लाजवाब पारी खेली. प्रभसिमरन ने अपना अर्धशतक 18 गेंदों में पूरा किया और इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए.

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 264 रन लगाए थे, जो आईपीएल में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. डीसी की तरफ से केएल राहुल ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रन बनाए. राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link